Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

अहमदाबाद हवाईअड्डा को बम से उड़ाने की धमकी

पत्र में विमान काे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी का पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और जांच शुरू कर दी। विमान के यात्रियाें काे राेक कर उनकी हैंडराइटिंग के सैंपल लिए गए।

10 Feb 2025

अहमदाबाद हवाईअड्डा को बम से उड़ाने की धमकी

अहमदाबाद। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक विमान से सफाई के दाैरान एक धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई। पत्र में विमान काे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी का पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और जांच शुरू कर दी। विमान के यात्रियाें काे राेक कर उनकी हैंडराइटिंग के सैंपल लिए गए।

अहमदाबाद हवाईअड्‌डे के सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह 9.20 बजे जेद्दा से अहमदाबाद पहुंची इंडिगो फ्लाइट से सभी यात्रियाें के बाहर निकलने के बाद विमान की सफाई की जा रही थी। इसी दौरान सफाईकर्मी काे हाथ से लिखा एक धमकी भरा पत्र मिला। तुरंत इसकी सूचना हवाईअड्डा प्राधिकरण और पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत सक्रियता से एफएसएल की सहायता ली है। सुरक्षा एजेंसियों ने हवाईअड्डे पर जांच शुरू करते हुए सभी यात्रियों को फ्लाइट से बाहर निकलाने के बाद उनके हस्ताक्षर व राइटिंग सैम्पल के नमूने लिये। दिन के 12 बजे तक हैंडराइटिंग लेने की प्रक्रिया लेने की बजह से यात्री हवाई अड्डे पर ही फंसे रहे।

इसी बीच हवाईअड्डा पर सीआईएसएफ के जवान भी सक्रिय हाे गए। बम स्क्वॉड समेत विभिन्न जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। अहमदाबाद जोन 4 के डीसीपी कानन देसाई ने बताया कि बम की धमकी मिलने के साथ ही पुलिस जांच कर रही है। धमकी देने वाले व्यक्ति के संबंध में जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अहमदाबाद हवाईअड्डा को बम से उड़ाने की धमकी
पत्र में विमान काे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी का पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और जांच शुरू कर दी। विमान के यात्रियाें काे राेक कर उ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News